ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रामनगरशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

नगीना कॉलोनी निवासी एक युवती ने भारतीय सेना में सेवारत युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रामनगरFri, 21 Jul 2017 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नगीना कॉलोनी निवासी एक युवती ने भारतीय सेना में सेवारत युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगीना कॉलोनी की 21 वर्षीय युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया रावत नगर द्वितीय बिन्दुखत्ता के एक युवक जो सेना में कार्यरत है। युवक दो वर्ष से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। 9 फरवरी 2016 को युवक ने उसके भाइयों से एक वर्ष के भीतर शादी करने का भरोसा दिलाया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद उससे शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। जबकि इस दौरान वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच उपनिरीक्षक सोनिका जोशी को सौंप दी है। पुलिस का कहना है की आरोपी भारतीय सेना में सेवारत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें