ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण बनाने की कोशिश का विरोध- युकां ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण बनाने की कोशिश का विरोध- युकां ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

जिला मुख्यालय से सटे 22 गांवों को मिलाकर विकास प्राधिकरण बनाने की पहल का विरोध तेज हो गया है। कई संगठन खुलकर नगर विकास प्राधिकरण बनाने का विरोध कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय...

पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण बनाने की कोशिश का विरोध- युकां ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 22 Jul 2017 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय से सटे 22 गांवों को मिलाकर विकास प्राधिकरण बनाने की पहल का विरोध तेज हो गया है। कई संगठन खुलकर नगर विकास प्राधिकरण बनाने का विरोध कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी चौक में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में विकास प्राधिकरण नहीं बनने दिया जाएगा। शनिवार को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रिषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रिषेंद्र महर ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्र के 22 गांवों को विकास प्राधिकरण बनाने की पहल कर रही है। यह ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ है। कहा कि नगर विकास प्राधिकरण बनने के बाद लोगों को अपना मकान बनाने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कई अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शीघ्र नगर विकास प्राधिकरण बनाने के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर मनोज धामी, कमल भंडारी, दीपक जोशी, प्रकाश देवली, आनंद धामी, पारस महर, महेश धामी, महेश धामी, महेंद्र थापा, कमलेश कसन्याल, पंकज कुमार, राजू नेगी, सोनू वल्दिया, करन लाल, मुकेश, जित्तू भंडारी, निक्कू सिरौला, सागर सहित कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें