ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़थल में अवैध रेत से भरा टिप्पर सीज, चालक फरार

थल में अवैध रेत से भरा टिप्पर सीज, चालक फरार

पुलिस ने अवैध रेत ला रहे एक टिप्पर को सीज किया। पुलिस को देख टिप्पर चालक फरार हो गया। पुलिस उसे देर शाम तक नहीं पकड़ पाई है। थानाध्यक्ष पूरन आगरी के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात बलतिर चौराहे के समीप...

थल में अवैध रेत से भरा टिप्पर सीज, चालक फरार
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 22 Jul 2017 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस ने अवैध रेत ला रहे एक टिप्पर को सीज किया। पुलिस को देख टिप्पर चालक फरार हो गया। पुलिस उसे देर शाम तक नहीं पकड़ पाई है। थानाध्यक्ष पूरन आगरी के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात बलतिर चौराहे के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने टिप्पर संख्या यूके 04 सीबी 0667 को अवैध रेता लाते हुए पकड़ा। पुलिस को अपनी ओर आता देख टिप्पर चालक कैलाश सिंह निवासी सुरौली भाग निकला। पुलिस ने टिप्पर को 207 एक्ट के तहत सीज किया है। पुलिस टीम में प्रताप सिंह और दीपक जलाल समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें