ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के जवान की दिल्ली में ह्रदय गति रूकने से मौत

रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के जवान की दिल्ली में ह्रदय गति रूकने से मौत

रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के एक जवान की दिल्ली में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सैनिक की राम गंगा नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। चार दिन पूर्व रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के जवान...

रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के जवान की दिल्ली में ह्रदय गति रूकने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 17 Aug 2017 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के एक जवान की दिल्ली में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सैनिक की राम गंगा नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। चार दिन पूर्व रौड़ा खतेड़ा निवासी सेना के जवान इंदर सिंह धामी (38) पुत्र भवान सिंह की दिल्ली में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह धारचूला कुमाऊं स्काउट के जवान इंदर सिंह धामी के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव रौड़ा खतेड़ा पहुंचे। जहां परिजनों और क्षेत्र के कई लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान लोगों की आंखें भर आई। सैनिक की अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल हुए। रामगंगा नदी के किनारे इंदर सिंह धामी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। कुमाऊं स्काउट के जवानों ने उन्हें सलामी दी। धामी 17 कुमाऊं अल्मोड़ा में तैनात थे। इन दिनों वे एनसीसी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने दिल्ली गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल मुनस्यारी। इंदर सिंह धामी की आकस्मिक मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धामी अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें