ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़गंगोलीहाट में तेंदुए का आतंक से लोगों में दहशत

गंगोलीहाट में तेंदुए का आतंक से लोगों में दहशत

गंगोलीहाट के बाजार वार्ड में एक साथ 4 तेंदुए देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घरों से भी निकलने में कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की मांग की...

गंगोलीहाट में तेंदुए का आतंक से लोगों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 22 Sep 2017 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगोलीहाट के बाजार वार्ड में एक साथ 4 तेंदुए देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग घरों से भी निकलने में कतरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की मांग की है।पिछले कई दिनों से नगर के बाजार वार्ड में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। डर के मारे चुतरीगैर, नौढुंगा, छिमाल की महिलाएं खेतों में घास काटने नहीं जा पा रही हैं। साथ ही स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। चतुरीगैर निवासी राम दत्त पंत ने बताया कि 4 तेंदुए रोजाना सुबह उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। वहीं चतुरगैर में तेंदुए बार-बार दिखे जाने से जीजीआईसी और बालिका शिशु मंदिर की छात्राएं सहमी हुई है। तेंदुए का आतंक क्षेत्र में इस कदर हावी है कि क्षेत्र के लोग शाम होने से पहले ही घर में दुबकने को मजबूर हैं। तेंदुए लगातार ग्रामीणों की बकरियों और पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना रहे हैं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने घटना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को पिंजड़ा लगाने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें