ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़मदकोट में महिलाओं ने गोरी नदी से अवैध खनन के खिलाफ किया प्रदर्शन

मदकोट में महिलाओं ने गोरी नदी से अवैध खनन के खिलाफ किया प्रदर्शन

गोरी नदी से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नदी किनारे खनन सामग्री भर रहे ट्रकों की चाभियां छीन ली और मदकोट बचाओ के नारे लगाए। महिलाओं के आक्रामक रुख के बाद प्रशासन को...

मदकोट में महिलाओं ने गोरी नदी से अवैध खनन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरी नदी से हो रहे अवैध खनन के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नदी किनारे खनन सामग्री भर रहे ट्रकों की चाभियां छीन ली और मदकोट बचाओ के नारे लगाए। महिलाओं के आक्रामक रुख के बाद प्रशासन को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। मंगलवार को पूर्व प्रधान मदकोट जमुना देवी के नेतृत्व में छिजा की महिलाएं गोरी नदी के तट पर पहुंची। नदी से हो रहे अवैध खनन को देखकर महिलाएं भड़क उठी। उन्होंने नदी से खनन सामग्री भर रहे वाहनों की चाभियां छीनी और वाहनों के आगे प्रदर्शन किया। महिलाएं मदकोट बचाओ के नारे लगाते रहीं। महिलाओं का उग्र रूप देखकर खनन कर रहे लोग वाहनों में चुपचाप बैठे रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने रेत से भरे ट्रकों को खाली कराया और किसी तरह महिलाओं को समझाया। जिसके बाद महिलाएं शांत हुई। प्रदेश सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप मुनस्यारी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि मदकोट आपदा प्रभावित क्षेत्र है। इसके बावजूद भी खनन माफिया की ओर से गोरी नदी में दिन रात अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे नदी किनारे बसी आबादी पर आपदा का खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अवैध खनन कर मदकोटवासियों की अनदेखी कर रही है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें