ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में जगदीशिला डोली यात्रा का जोरदार स्वागत

पिथौरागढ़ में जगदीशिला डोली यात्रा का जोरदार स्वागत

जगदीशिला डोली यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डोली में पुष्प वर्षा कर भगवान से आशीष मांगा। मंगलवार को प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री मंत्री...

पिथौरागढ़ में जगदीशिला डोली यात्रा का जोरदार स्वागत
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जगदीशिला डोली यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डोली में पुष्प वर्षा कर भगवान से आशीष मांगा। मंगलवार को प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में जगदीशिला डोली यात्रा का यहां जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगो ने जगदीशिला डोली यात्रा का जनपद आगमन पर जगदीशिला की डोली की पूजा अर्चना कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। जगदीशिला डोली यात्रा के स्थानीय एशियन एकेडमी में पहुंचने पर वहां पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी ने कहा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आपदा बचाव और प्रदेश को अध्यात्मिक विकास की ओर ले जाना है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती,रूप सिंह, इंद्र भूषण बड़ोनी, महेंद्र सिंह लुंठी,रविंद्र बिष्ट मालदार, राजेंद्र रावत, खीमराज जोशी, जितेंद्र सिंह महरा, हयात चंद, प्रमोद जोशी, भरत भाटिया, शेखर नेगी, रमेश पुनेड़ा, मनोज राणा, कमल रतूड़ी, शिव सिंह चौहान, परमवीर सिंह, हरीश कुमार, गणेश प्रसाद, गोपू महर, गेहराज पांडे, मनोज सामंत, किरन महर, उमेश महर सहित कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें