ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी

पिथौरागढ़ में कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी

कर्ज माफ करने मांग को किसानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन जारी रहा। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही,शीघ्र बैंकों से लिया गया कर्ज माफ नहीं किया...

पिथौरागढ़ में कर्ज माफी को लेकर किसानों का क्रमिक अनशन जारी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 26 Jul 2017 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्ज माफ करने मांग को किसानों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन जारी रहा। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही,शीघ्र बैंकों से लिया गया कर्ज माफ नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जोशी के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्वयं को किसानों के करीब बताती है। लेकिन अब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। जिस कारण कर्ज के बोझ तले दबे किसान आए दिन आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।कहा कि पहले बेरीनाग फिर खटीमा और उसके बाद बाजपुर में किसान ने आत्महत्या कर ली । इसके बाद भी सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। जिससे किसानों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र किसानों का कृषि ऋण माफ नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। अनशन पर गोरीशंकर, ज्ञानी राम, बलवीर राम और नवीन राम बैठे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें