ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़ अस्कोट आईटीआई में महिलाओं के लिए अलग ट्रेड खोलने की मांग

अस्कोट आईटीआई में महिलाओं के लिए अलग ट्रेड खोलने की मांग

अर्पण संस्था ने हिनकोट में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आईटीआई में अलग से ट्रेड खोले जाने चाहिए। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।हिनकोट में हुई बैठक में ग्राम प्रधान शहनाज बेगम ने कहा...

 अस्कोट आईटीआई में महिलाओं के लिए अलग  ट्रेड खोलने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 22 Jul 2017 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अर्पण संस्था ने हिनकोट में एक बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आईटीआई में अलग से ट्रेड खोले जाने चाहिए। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।हिनकोट में हुई बैठक में ग्राम प्रधान शहनाज बेगम ने कहा कि आईटीआई में महिलाओं के लिए अलग से ट्रेड स्वीकृत किए जाने चाहिए। कहा नए ट्रेड स्वीकृत होने से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। बैठक में गीता ओझा ने नलों में आ रहे दूषित पानी से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में महिलाओं ने स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने की आवश्यकता बताई। गंगा बसेड़ा ने कहा कि 24 जुलाई को कनालीछीना विकासखण्ड में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर गीता ओझा, पूनम पाल, दीपिका पंत, चन्द्रकला, कल्पना देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, कलावती देवी, मोहनी देवी, रेखा, मंगल ग्वाल, खीमा जेठी सहित कई लोग शामिल रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें