ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में डिप्लोमा इंजीनियर्स की मंडल कार्यकारिणी ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में डिप्लोमा इंजीनियर्स की मंडल कार्यकारिणी ने किया प्रदर्शन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की मंडल कार्यकारिणी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को पूर्व की भांति कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में समाधान समिति के गठन की मांग की गई। कर्मचारियों...

पिथौरागढ़ में डिप्लोमा इंजीनियर्स की मंडल कार्यकारिणी ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 23 Sep 2017 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

डिप्लोमा इंजीनियर्स की मंडल कार्यकारिणी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को पूर्व की भांति कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में समाधान समिति के गठन की मांग की गई। कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स जिला इकाई से जुड़े कर्मचारी मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मंडल उपाध्यक्ष मुकुल सती ने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के साथ हुए समझौतों को लागू नहीं किया जा रहा है। कहा कि जिस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कहा कि मांगों लेकर 9 अक्टूबर तक शाखावार जनजागरण कार्यक्रम किए जाएंगे। सचिव बीसी जोशी ने कहा कि मांगों को लेकर 10 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। कहा कि 24 अक्टूबर से 9 नवंबर तक देहरादून में धरना दिया जाएगा। कहा कि इसके बाद 10 अक्टूबर को महारैली निकालकर विरोध जताया जाएगा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स की मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी मांगों को लेकर जनजागरण कार्यक्रम के लिए यहां पहुंची थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें