ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संयुक्त परिषद ने शीघ्र मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पीके...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 20 Sep 2017 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संयुक्त परिषद ने शीघ्र मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पीके जोशी की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के पास एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी के आरोप लगाए। कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद भी कर्मचारियों को विभिन्न दिवसों-महोत्सवों और अभियानों के नाम पर निर्धारित अवधि के बाद कर्मियों से कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय अवकाश के दिन भी महोत्सवों नाम पर कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने और विभागों के एकीकरण करने जैसे कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। मौके पर केएस अधिकारी, मोहनी बड़वाल, मुन्नी खनका, प्रकाश लाल वर्मा, मोहन सिंह भंडारी, ज्योति पांडे, नवीन चंद्र पाठक, विनोद चन्याल, प्रह्लाद सिंह, उमेश देवलाल, बसंत पांडे, धनश्याम जोशी, पंकज पंत, प्रदीप भट्ट, जेपी पंत, राजेंद्र सिंह भाकुनी, भरत कोहली सहित कई राज्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें