ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में रसोई गैस का संकट बढ़ा, लोग परेशान

पिथौरागढ़ में रसोई गैस का संकट बढ़ा, लोग परेशान

जिले में रसोई गैस संकट गंभीर हो गया है। जिससे लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। 6 घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोग निराश...

पिथौरागढ़ में रसोई गैस का संकट बढ़ा, लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 23 Aug 2017 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में रसोई गैस संकट गंभीर हो गया है। जिससे लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। 6 घंटे से अधिक समय तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से लोग निराश हैं। बुधवार को महात्मा गांधी मार्ग, पूल्ड आवास, लिंक रोड, जीआईसी, जाखनी तिराहे और एंचोली साथ ही कई जगह घंटों लाइन में खड़े रहे। इसके बाद भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पाई। सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण लोगों को निराश वापस लौटना पड़ा। जिले में पिछले एक सप्ताह से रसोई गैस सिलेंडर किल्लत बनी हुई है। गैस सिलेंडर के लिए लोग तड़के ही लाइनों में लग रहे हैं। कई लोग दूर दराज से वह खाली सिलेंडर गैस लेकर समय से पहले गैस मिलने वाले स्थानों पर पहुंच जाते हैं। जिसका असर उनके जीवन पर साफ देखा जा सकता है। लोगों को सुबह उठकर सिर्फ रसोई गैस की चिंता रहती है। चक्कर काटने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लाइन में लगे कई अन्य लोगों को भी इसी तरह सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण खासी परेशानी हो रही है। गंगोलीहाट में भी गहराया रसोई गैस का संकट गंगोलीहाट। कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री मनोज टम्टा के नेतृत्व में लोगों ने रसोई गैस की मांग को लेकर एसडीएम वैभव गुप्ता के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने 15 दिनों के अंदर रसोई गैस उपभोक्ताओं के कनैक्शन गंगोलीहाट गैस गोदाम ट्रांसफर करने की मांग की। कहा कि पिछले एक माह से बेरीनाग और डीडीहाट गैस एजेंसी से रसोई गैस गंगोलीहाट नहीं भेजी गई है। यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर रणजीत सिंह, दीपक पंत, सुरेंद्र सिंह, आमिर खान, मुकेश रावल, खष्टी लाल साह समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें