ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनैनीताल नगर पालिका में दो वार्डों का इजाफा होगा

नैनीताल नगर पालिका में दो वार्डों का इजाफा होगा

नगर पालिका नैनीताल के वार्डों में इजाफा होने जा रहा है। दो नए वार्ड तय होने के साथ ही कुल वार्डों की संख्या 15 हो जाएगी। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने पालिका के इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी है।...

नैनीताल नगर पालिका में दो वार्डों का इजाफा होगा
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 18 Sep 2017 08:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका नैनीताल के वार्डों में इजाफा होने जा रहा है। दो नए वार्ड तय होने के साथ ही कुल वार्डों की संख्या 15 हो जाएगी। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने पालिका के इस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त कर दी है। इसके बाद बाद पालिका प्रशासन इस मामले में शासन से मंजूरी सहित अन्य औपचारिकता पूरी कराने जा रहा है। 2001 की जनगणना के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 38 हजार 630 थी, इसके आधार पर पालिका में 13 वार्ड गठित किए गए थे। इधर 2011 की जनगणना में आबादी स्वाभाविक रूप से बढ़ गई है। जनगणना के अनुसार पालिका क्षेत्र की आबादी 41 हजार 377 हो गई है। वार्ड के तय मानकों में इस आबादी के लिए 15 वार्ड तय किए जा सकते हैं। इसको देखते हुए पालिका प्रशासन ने नए वार्ड गठित करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सैनिक स्कूल व स्टाफ हाउस नाम से दो नए वार्ड होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें