ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालहिमालय सदन ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

हिमालय सदन ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें हिमालय सदन पहले स्थान पर रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता अंग्रेजी विषय पर आधारित थी। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमालय सदन...

हिमालय सदन ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 18 Sep 2017 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें हिमालय सदन पहले स्थान पर रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता अंग्रेजी विषय पर आधारित थी। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमालय सदन के गौरव गड़िया प्रथम, नील गिरी सदन की श्रेया नेगी द्वितीय, विंध्या सदन की रिया शर्मा तृतीय रहीं। हिमालय सदन के नितिन बिष्ट को सात्वांना पुरस्कार दिया गया। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब हिमालय सदन ने जीता, जबकि विंध्या सदन की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य एसएस नेगी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और उनमें छिपी प्रतिभाएं उभरती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें