ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालपर्यटन कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित

पर्यटन कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित

अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व की बीते सोमवार की शाम शासन स्तर पर अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। संगठन पदाधिकारियों की ओर से नगर शाखाओं को भेजे...

पर्यटन कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

अराजपत्रित पर्यटन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व की बीते सोमवार की शाम शासन स्तर पर अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। संगठन पदाधिकारियों की ओर से नगर शाखाओं को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बीती देर शाम पर्यटन मंत्री, सचिव पर्यटन, अपर सचिव वित्त, संयुक्त सचिव कार्मिक के साथ संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शासन स्तर पर लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने व सरकारी स्तर पर लंबित मांग को अगली कैबिनेट में रखे जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद संगठन ने कार्य बहिष्कार स्थागित कर दिया है। आदेशों के क्रम में मंगलवार को रोज की तरह कार्य हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें