ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारनगर निगम का विरोध किया

नगर निगम का विरोध किया

कोटद्वार क्षेत्र की समस्त ग्राम सभाओं को नगर पालिका में विलय कर नगर निगम बनाने के सरकार के फैसले का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक ए.बी घिल्डियाल ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध...

नगर निगम का विरोध किया
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारFri, 23 Jun 2017 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कोटद्वार क्षेत्र की समस्त ग्राम सभाओं को नगर पालिका में विलय कर नगर निगम बनाने के सरकार के फैसले का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिक ए.बी घिल्डियाल ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। यहा जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि नगर पालिका को पहले अपनी दशा सुधारनी चाहिए। एक तरफ तो पालिका के पेंशनर पेंशन के लिए परेशान है, वही दूसरी ओर नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी बनी रहती है। नगर निगम बनने से जनता पर टैक्स का बोझ बढेगा। इसलिए नगर निगम बनाने का प्रस्ताव उचित नही कहा जा सकता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें