ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारराष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान: हरक सिंह

राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान: हरक सिंह

वेदों का प्रचार-प्रसार कर भारतीय पुरातन संस्कृति और ज्ञान को संरक्षित रखने का महान कार्य आर्यसमाज बेहद जिम्मेदारी के साथ कर रहा है। प्रत्येक भारतीय को वेदों का ज्ञान अनिवार्य रूप से होना भी चाहिये।...

राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान:  हरक सिंह
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारSun, 20 Aug 2017 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

वेदों का प्रचार-प्रसार कर भारतीय पुरातन संस्कृति और ज्ञान को संरक्षित रखने का महान कार्य आर्यसमाज बेहद जिम्मेदारी के साथ कर रहा है। प्रत्येक भारतीय को वेदों का ज्ञान अनिवार्य रूप से होना भी चाहिये। यह बातें वेद प्रचार महोत्सव के समापन पर काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कही। रविवार को वेदप्रचार महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे वन मंत्री और स्थानीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि समाज के सभी निर्बल वर्गों के उत्थान और सामाजिक सद‌्भावना को स्थापित करने में सभी को आर्यसमाज से जुड़ना चाहिये। उन्होंने आदर्श परिवार के निर्माण में संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान बताया। काबीना मंत्री डा. रावत ने बच्चों को संस्कारित होने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वेद हमें संस्कार भी सिखाते हैं। महापुरुषों ने वेद पुराणों का अध्ययन करते हुए उन्हें अपने जीवन में उतार कर ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है, इस कारण उन्हें आज भी याद किया जा रहा है। इस मौके पर चैतन्यमुनि जी, आर्य समाज के प्रधान आशुतोष वर्मा, विभु ग्रोवर, लक्ष्मी नारायण वर्मा, प्रभु दयाल वर्मा, नवीन कुमार, आनंद प्रकाश, नरेंद्र ग्रोवर, नरेंद्र चौहान, महेश वर्मा, राज ग्रोवर, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, महेंद्र सैनी, वरुण, दिव्यांश, भानू प्रकाश बलोदी, दीपक फूल, आशीष, अमिताभ अग्रवाल, शशिबाला केष्टवाल, मुकेश नेगी, मेहरबान सिंह आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें