ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारकांग्रेसियों ने त्यूणी में किया सेनेटाइजेशन

कांग्रेसियों ने त्यूणी में किया सेनेटाइजेशन

कोविड-19 से बचाव कार्यों के साथ जागरूकता अभियान और कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर त्यूणी में कांग्रेस...

कांग्रेसियों ने त्यूणी में किया सेनेटाइजेशन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 30 Apr 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 से बचाव कार्यों के साथ जागरूकता अभियान और कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर त्यूणी में कांग्रेस कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें शामिल सदस्य क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की मदद के साथ जागरूकता और बचाव कार्य करेंगे। कांग्रेस कमेटी की ओर से गेट बाजार, अस्पताल बैंड, माटल कॉलोनी आदि इलाकों में सेनेटाइजेशन भी कराया गया।

शुक्रवार सुबह ब्लॉक अध्यक्ष लायक राम शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पदाधिकारियों को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कंट्रोल रूम सदस्यों से कहा कि कोरोना पीड़ितों की मदद करें। साथ ही क्षेत्रवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक भी करें। इस मौके पर सूरतराम जोशी, बलबीर चौहान, रमेश शर्मा, बालक राम जिनाटा, ह्रदय सिंह, भागमल शर्मा, मातबर सिंह राणा, विनोद, अनिल सोनी, जगत सिंह, कमल सिंह, शूरवीर सिंह, केडी दास, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें