ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड कोटद्वारउपलब्धियों के नाम पर खाता खाली

उपलब्धियों के नाम पर खाता खाली

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा ने भाजपा सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों को आम आदमी को आहत करने वाला बताया है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि उपलब्धियों के नाम पर प्रदेश सरकार का खाता...

उपलब्धियों के नाम पर खाता खाली
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारWed, 28 Jun 2017 03:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा ने भाजपा सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों को आम आदमी को आहत करने वाला बताया है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि उपलब्धियों के नाम पर प्रदेश सरकार का खाता खाली है। राज्य की सत्ता में आते ही भाजपा ने बिजली, पानी और खाद्यान्न के दामों में बढ़ोत्तरी कर गरीब आदमी का उत्पीड़न किया है। राज्य खाद्य योजना में मिलने वाले राशन की मात्रा में कटौती होने से गरीबों के सम्मुख भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। यहां तक कि बिजली के दाम एक बार फिर बढ़ा दिये गये हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ भी कर्ज माफी का वायदा कर धोखा किया है। जो किसान देश का अन्नदाता है,आज आर्थिक दुष्चक्र में फंसकर आत्म हत्या करने पर मजबूर है। कहा कि मोदी सरकार ने पूंजीपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों के कर्ज पर एक शब्द भी नहीं कहा। इससे इस अवधारणा को बल मिलता है कि भाजपा झूठ के बल पर राजनीति करती आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें