ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरभारत को जानो प्रतियोगिता में 947 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भारत को जानो प्रतियोगिता में 947 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 947 बच्चों ने शिरकत की। शनिवार को यह परीक्षा बाजपुर के 13 केंद्रों पर कराई गई। भाविप अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि...

भारत को जानो प्रतियोगिता में 947 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 05 Aug 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 947 बच्चों ने शिरकत की। शनिवार को यह परीक्षा बाजपुर के 13 केंद्रों पर कराई गई। भाविप अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में मदर इंडिया, सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, इंटर कॉलेज बाजपुर, कृष्णा पब्लिक स्कूल, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, जीनियस ग्लोबल स्कूल, जीजीआईसी समेत 13 स्कूलों के के जूनियर-सीनियर 947 बच्चों ने भाग लिया। पूरे देश में करीब 10 लाख विद्यार्थी भारत को जानो प्रतियोगिता में शामिल हुए। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रश्नमंच में भाग लेंगे। प्रश्नमंच में सफल विद्यार्थी प्रांत, राष्ट्र स्तरीय प्रश्नमंच में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान आलोक गुप्ता, डॉ.अशोक नगरकोटी, सतीश गर्ग, गुरदीप सिंह राणा, डॉ.सुरेंद्र जैन, नवनीत गोयल, महिला संयोजिका महक जैन, राजेश मित्तल, दीपक गोयल, मनोज जैन, ललित गर्ग, रोबिन सिंघल, हर्षित मित्तल, धीरज जैन, लक्ष्मण सिंह नेगी, विजय मित्तल, अरविंद, कमल, जितेंद्र आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें