ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरहरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर पहुंचीं जसपुर

हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर पहुंचीं जसपुर

तीन साल पहले फरीदाबाद में दूसरे का प्लॉट खुद का बताकर डेढ़ करोड़ की रकम हड़पने के मामले में नामजद आरोपी को हरियाणा पुलिस रिमांड पर लेकर जसपुर पहुंची। यहां आरोपी की निशानदेही पर पहचान पत्र एवं नगदी बरामद...

हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर पहुंचीं जसपुर
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 24 Jun 2017 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन साल पहले फरीदाबाद में दूसरे का प्लॉट खुद का बताकर डेढ़ करोड़ की रकम हड़पने के मामले में नामजद आरोपी को हरियाणा पुलिस रिमांड पर लेकर जसपुर पहुंची। यहां आरोपी की निशानदेही पर पहचान पत्र एवं नगदी बरामद की है। बता दे कि हरियाणा के एसआई परवीन कुमार ग्राम टांडा प्रभापुर निवासी बलवीर पुत्र पठाना सिंह को धोखाधड़ी के एक मामले में अपने साथ ले गए थे। बलवीर पर दूसरे का प्लॉट दिखाकर बेचने का आरोप है। शुक्रवार को बलवीर की रिमांड मिलने पर शनिवार को हरियाणा पुलिस जसपुर पहुंची। एसआई परवीन सिंह ने बताया कि साल 2014 में बलवीर सिंह ने फरीदाबाद में एक 365 गज के एक प्लॉट को अपना बताकर किसी अन्य को बेच दिया था। रजिस्ट्री के दौरान बलवीर ने अपनी फोटो भी लगाई थी। बाद में खुलासा होने पर प्लॉट के स्वामी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस बलवीर को तलाश रही थी। लेकिन, पता गलत होने पर वह उस तक नहीं पहुंच पाई थी। छानबीन के बाद जसपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को बलवीर ने नगदी एवं पहचान पत्र बरामद करा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें