ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरधोखाधड़ी के आरोपी को ले गई हरियाणा पुलिस

धोखाधड़ी के आरोपी को ले गई हरियाणा पुलिस

तीन साल पहले हरियाणा के फरीदाबाद में दूसरे का प्लॉट दिखाकर डेढ़ करोड़ की रकम हड़पने वाले आरोपी को हरियाणा पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। गुरुवार को हरियाणा पुलिस के एसआई परवीन कुमार...

धोखाधड़ी के आरोपी को ले गई हरियाणा पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 22 Jun 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन साल पहले हरियाणा के फरीदाबाद में दूसरे का प्लॉट दिखाकर डेढ़ करोड़ की रकम हड़पने वाले आरोपी को हरियाणा पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। गुरुवार को हरियाणा पुलिस के एसआई परवीन कुमार ग्राम टांडा प्रभापुर निवासी बलवीर पुत्र पठाना सिंह को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। बलवीर पर दूसरे का प्लॉट दिखाकर उसे डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने का आरोप है। एसआई परवीन ने बताया कि वर्ष 2014 में बलवीर सिंह ने फरीदाबाद में एक 365 गज के प्लॉट को अपना बताकर किसी अन्य को बेचा था। रजिस्ट्री के दौरान बलवीर ने अपना फोटो भी लगाया था। बाद में खुलासा होने पर प्लॉट स्वामी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस बलवीर को तलाश रही थी। लेकिन, पता गलत होने पर वह उस तक नहीं पहुंच पाई थी। छानबीन के बाद जसपुर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें