ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारबच्चों को स्वस्थ जीवन के गुर सिखाए

बच्चों को स्वस्थ जीवन के गुर सिखाए

आर्य समाज भेल और आशा फाउंडेशन ने संस्कार शिविर आयोजित किया। शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, योग, प्राणायाम के अभ्यास के साथ ही स्वस्थ जीवन के गुर, चरित्र और बौद्धिक...

बच्चों को स्वस्थ जीवन के गुर सिखाए
Center,DehradunSun, 28 May 2017 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्य समाज भेल और आशा फाउंडेशन ने संस्कार शिविर आयोजित किया। शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, जूडो कराटे, योग, प्राणायाम के अभ्यास के साथ ही स्वस्थ जीवन के गुर, चरित्र और बौद्धिक विकास के बारे में बताया। गुरुकुल कांगड़ी के डॉ. योगेश शास्त्री ने बच्चों को शुद्ध आचरण और पंचतंत्र के माध्यम से चरित्र और शारीरिक निर्माण की जानकारी दी। आर्य प्रवीण वैदिक ने मनुष्य के जीवन में व्यसनों के दुष्प्रभाव और वैदिक मंत्रों के प्रभावों की जानकारी दी। शारदा गुप्ता ने शरीर के शुद्धिकरण की जानकारी दी। इस दौरान रश्मि आर्य, सीमा राठी, ज्योति आर्या, माया वर्मा, शोभित आर्य आदि उपस्थित रहे। शिविर का समापन चार जून को होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें