ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारशहरी विकास मंत्री ने सुनी समस्यायें

शहरी विकास मंत्री ने सुनी समस्यायें

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को अपने आवास पर लोगों की समस्यायें सुनीं। कुछ लोगों की समस्यायें मौके पर ही सुलझाई गईं। कुछ लोगों को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।शनिवार को शहरी विकास मंत्री...

शहरी विकास मंत्री ने सुनी समस्यायें
Center,DehradunSat, 27 May 2017 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को अपने आवास पर लोगों की समस्यायें सुनीं। कुछ लोगों की समस्यायें मौके पर ही सुलझाई गईं। कुछ लोगों को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।शनिवार को शहरी विकास मंत्री हरिद्वार में रहे। सुबह आठ बजे से ही लोग अपनी समस्यायें लेकर खन्ना नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे। मदन कौशिक ने सुबह आठ से 10 बजे तक आवास पर ही लोगों की समस्यायें सुनीं। ज्यादातर लोग अपनी निजी समस्यायें लेकर पहुंचे थे। कई युवा रोजगार दिलाने की मांग लेकर मंत्री से मिले। मंत्री ने जल्द रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि शहरी विकास मंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में अधिकारियों को फोन पर जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें