ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारश्यामपुर में पत्थरों से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या

श्यामपुर में पत्थरों से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या

श्यामपुर कांगड़ी में तिरछे पुल के पास मिला युवक का शव श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की दिन दहाड़े पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या की गई। हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर तिरछे पुल के पास से पुलिस ने शव...

श्यामपुर में पत्थरों से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 25 Jun 2017 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

श्यामपुर कांगड़ी में तिरछे पुल के पास मिला युवक का शव श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की दिन दहाड़े पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या की गई। हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर तिरछे पुल के पास से पुलिस ने शव बरामद किया गया है। पंचनामा भरकर शव जिला अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे श्यामपुर पुलिस को श्यामपुर क्षेत्र में कांगड़ी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम शव की हालत देखकर हैरान रह गई। मृतक के मुंह को बुरी तरह पत्थर से कुचला हुआ था। पास में खून से सना एक पत्थर भी पड़ा था। सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा और श्यामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया है। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संभवत: पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। :::::::::: दोपहर 12 से तीन बजे के बीच हुई हत्या हरिद्वार हमारे संवाददाता पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या दोपहर 12 से तीन बजे के बीच की गई है। मृतक की शिनाख्त न हो, इसलिए हत्यारोपी उसकी पैंट भी उतारकर ले गए। इन दिनों श्यामपुर कांगडी में शराब की दुकान बंद है। जिसके चलते तिरछे पुल से गंगनहर से श्यामपुर जाने वाले रास्ते पर लोगों की आवाजाही काफी कम है। रविवार 12 बजे एक ग्रामीण उसी रास्ते से श्यामपुर की ओर गया था। उस समय घटनास्थल पर कुछ नहीं था। जबकि दोपहर तीन बजे पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली। इससे साफ है कि दोपहर 12 से तीन बजे के बीच ही हत्या को अंजाम दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें