ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारवोट बैंक के लिए पाखंडी बाबाओं को राजनीतिक संरक्षण: अग्निवेश

वोट बैंक के लिए पाखंडी बाबाओं को राजनीतिक संरक्षण: अग्निवेश

आर्य समाज नेता तथा मानवाधिकारों के संरक्षक स्वामी अग्निवेश ने कहा कि देश में कई पाखंडी बाबाओं को वोट बैंक के लिए राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने देश में बढ़ रहे अंधविश्वास को अधार्मिकता और...

वोट बैंक के लिए पाखंडी बाबाओं को राजनीतिक संरक्षण: अग्निवेश
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 21 Sep 2017 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

आर्य समाज नेता तथा मानवाधिकारों के संरक्षक स्वामी अग्निवेश ने कहा कि देश में कई पाखंडी बाबाओं को वोट बैंक के लिए राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने देश में बढ़ रहे अंधविश्वास को अधार्मिकता और पाखंड का कारण बताया। यह बात उन्होंने बुधवार को प्रेस से वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि आज से एक अक्तूबर तक वेदों के प्रचार और प्रचार के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में स्वामी अग्निवेश ने कहा कि देश में आसाराम, रामपाल और राम रहीम की तरह धर्म की आड़ में कई पाखंडी, अधार्मिक, हत्यारे और बलात्कारी बाबा पनप रहे हैं। जो अपने स्वार्थ के लिए जनता का शोषण व उत्पीड़न करते हैं और समाज को सांप्रदायिकता में धकेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति व विकास के लिए सभी धर्मों को पाखंड को मिटाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने सभी से वेदों की ओर लौटने की बात कही। कहा कि वेद किसी संप्रदाय का धर्म नहीं है। बल्कि मानव के विकास के लिए सार्वभौमिक और सार्वजनिक ज्ञान है। इसलिए अंधविश्वास, रूढ़िवाद, चमत्कारवाद, अवतारवाद आदि के दुष्प्रचार से जनता को बचाने और जागरूक करने के लिए वसुधैव कुटुम्बकम की तर्ज पर वेदों की ओर लौटें, जो वैचारिक क्रांति का शुभारंभ करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें