ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारगैंगरेप के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

गैंगरेप के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला से सामुहिक दुराचार के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं...

गैंगरेप के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 05 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला से सामुहिक दुराचार के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। देवभूमि उत्तराखंड को इस घटना ने शर्मशार कर दिया है। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लडखड़ा गयी है। सरकार का नियंत्रण कानून व्यवस्था पर नहीं रहा। जिससे आये दिन पवित्र देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की शर्मनाक वारदातें हो रही हैं। कहा कि पुलिस ने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक किसी भी हद तक जा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें