ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारमेयर मनोज गर्ग ने ली नगर निगम अधिकारियों की बैठक

मेयर मनोज गर्ग ने ली नगर निगम अधिकारियों की बैठक

मेयर मनोज गर्ग ने गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। मेयर ने कांवड़ मेला खत्म होने बाद निगम क्षेत्र के अर्न्तगत सभी घाटों की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेयर ने नगर निगम...

मेयर मनोज गर्ग ने ली नगर निगम अधिकारियों की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 20 Jul 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

मेयर मनोज गर्ग ने गुरुवार को नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली। मेयर ने कांवड़ मेला खत्म होने बाद निगम क्षेत्र के अर्न्तगत सभी घाटों की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को रविवार तक दुरुस्त करने को भी कहा। कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। देश के हर कौने से आए शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को निकलने भी लगे हैं। शुक्रवार को सभी कांवड़ियों को गंगाजल अपने क्षेत्र के शिवालयों मे चढ़ाना भी है। लेकिन कांवड़ मेले के खत्म होते ही घाटों पर पसरी गंदगी नगर निगम के लिए बहुत बड़ी चुनौती रहेगी। नगर प्रमुख मेयर ने इस चुनौती से लड़ने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को मेयर मनोज गर्ग ने नगर आयुक्त कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर प्रमुख ने सभी अधिकारियों को शुक्रवार शाम से ही क्षेत्र के सभी घाटों और मेला क्षेत्र में सफाई अभियान आरम्भ करने के आदेश जारी किए। मेयर ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को रविवार तक सभी घाटों व मेला क्षेत्र में पसरी गंदगी को साफ करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान नगर आयुक्त अशोक पाण्डेय, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार, सैनेट्री इंस्पेक्टर अमित नेगी, सुनीत कुमार, बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।क्या कहते मेयरनगर निगम अधिकारियों की बैठक कर उनको गंगा घाट और कांवड़ मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शुक्रवार को शहर के सभी शिवालयों की सफाई व्यवस्था भी चाक चौबंध करने को कहा गया है।मनोज गर्ग, मेयर नगर निगम, हरिद्वार

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें