ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारदिल्ली से आया किशोर गंगा में लापता

दिल्ली से आया किशोर गंगा में लापता

सप्तऋषि क्षेत्र के ठोकर नंबर एक पर गंगा स्नान कर रहा किशोर तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। हजारपुर मंडी दिल्ली से एक परिवार...

दिल्ली से आया किशोर गंगा में लापता
Center,DehradunWed, 24 May 2017 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सप्तऋषि क्षेत्र के ठोकर नंबर एक पर गंगा स्नान कर रहा किशोर तेज बहाव में बह गया। जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। हजारपुर मंडी दिल्ली से एक परिवार हरिद्वार घुमने आया हुआ था। बुधवार की शाम को परिवार के कुछ लोग सप्तऋषि क्षेत्र में घुमने पहुंचे थे। इस दौरान 17 वर्षीय किशोर गंगा में स्नान करने के लिए ठोकर नंबर एक घाट पर रुक गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य आगे की ओर चले गए। गंगा स्नान करते हुए तेज बहाव में किशोर बहने लगा। यह देख आसपास स्नान कर रहे लोग उसको बचाने के लिए कूदे। लेकिन तब तक किशोर गंगा में लापता हो चुका था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जल पुलिस और सिविल पुलिस की मदद से किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका है। एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। किशोर यात्री की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें