ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वार गंगा सफाई अभियान से जुड़े लोग कछुआ तस्करी में गिरफ्तार

गंगा सफाई अभियान से जुड़े लोग कछुआ तस्करी में गिरफ्तार

वन विभाग की टीम ने तीन युवकों को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से अति दुर्लभ प्रजाति के चार कछुओं को बरामद किया है। देर शाम तक विभाग इन दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के बारे में...

वन विभाग की टीम ने तीन युवकों को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से अति दुर्लभ प्रजाति के चार कछुओं को बरामद किया है। देर शाम तक विभाग इन दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के...
1/ 2वन विभाग की टीम ने तीन युवकों को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से अति दुर्लभ प्रजाति के चार कछुओं को बरामद किया है। देर शाम तक विभाग इन दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के...
वन विभाग की टीम ने तीन युवकों को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से अति दुर्लभ प्रजाति के चार कछुओं को बरामद किया है। देर शाम तक विभाग इन दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के...
2/ 2वन विभाग की टीम ने तीन युवकों को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से अति दुर्लभ प्रजाति के चार कछुओं को बरामद किया है। देर शाम तक विभाग इन दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के...
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 18 Nov 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

वन विभाग की टीम ने तीन युवकों को कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से अति दुर्लभ प्रजाति के चार कछुओं को बरामद किया है। देर शाम तक विभाग इन दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के बारे में जानकारी जुटाती रही। वन क्षेत्राधिकारी विपिन नौडियाल ने बताया कि आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही हैं। पकड़े गए आरोपी कनखल क्षेत्र के रहने वाले है और गंगा सफाई अभियान से जुड़े बताए जा रहे है।

कछुआ तस्करी में पकड़े गए युवकों में मोहित शर्मा, विक्टर, पुष्पेंद्र शामिल है। मोहित और विक्टर का एक्वेरियम का बिजनेस है। पुष्पेंद्र आरोपी मोहित के एक्वेरियम में काम करता है। बीमार होने के कारण पुछताछ के दौरान ही विक्टर की तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार को हायर सेंटर भेजा गया है। बरामद कछुवों में दो कछुए केटल रूस प्रजाति के हैं, जो भारत में भी मिल जाते हैं, लेकिन दो कछुए जापान और आस्ट्रेलिया में ही पाए जाते है। यह दोनों बहुत दुर्लभ प्रजाति के हैं और इनकी बाजार में कीमत लाखों रुपयों में है। मुखबिर की सूचना पर ही आरोपियों के घर से कछुए बरामद किए गए है। उधर, आरोपियों का कहना है कि यह कछुए दुर्लभ नहीं है, जिनको रखने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। कुछ लोग अपने घरों में कछुओं को पालने का काम करते हैं। वन विभाग की टीम उन्हें फंसाने में लगी है। वन क्षेत्राधिकारी विपिन नोडियाल की टीम में रेंजर राकेश नौटियाल, ओपी सिंह व महेश सेमवाल शामिल रहे। वन क्षेत्राधिकारी विपिन नोडियाल ने बताया कि मोहित को उसके एक्वेरियम से और पुष्पेद्र को मोहित के गोदाम से गिरफ्तार किया गया है। डीएफओ अशोक शर्मा का कहना है कि प्रतिबंधित प्रजाति के कछुएं बरामद किए गए है। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

भाजपा नेता पहुंचे अधिकारी से मिलने

दुर्लभ प्रजाति के कछुए मामले में पकड़े गए दो आरोपी गंगा सफाई अभियान से जुड़े बताए जाते है। आरोपियों को छुड़ाने के लिए भाजपा के नेता व अभियान से जुड़े पदाधिकारी वन विभाग के कार्यालय में पहुंचे हुए थे, लेकिन अधिकारियों ने किसी की न सुनी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नेताओं के कारण अधिकारियों को मामला दर्ज करने में भी खासी देरी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें