ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारअमित शाह के दलित के घर खाना खाने पर दिग्विजय सिंह ने ये कहा...

अमित शाह के दलित के घर खाना खाने पर दिग्विजय सिंह ने ये कहा...

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह बुधवार को हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से...

अमित शाह के दलित के घर खाना खाने पर दिग्विजय सिंह ने ये कहा...
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 21 Sep 2017 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह बुधवार को हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया और नर्मदा यात्रा के विषय में चर्चा की। उन्होंने आश्रम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। इस दौरान संत प्रमोद कृष्णम भी उनके साथ थे।

दिग्विजय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दलितों के घर खाने से उनका भला नहीं होगा। वहीं राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की वकालत की। उन्होंने बताया कि वे अपनी नर्मदा यात्रा के विषय में जगद्गुरु से मिलने आए थे।दिग्विजय सिंह ने बताया कि अपनी नर्मदा यात्रा के विषय में शंकराचार्य से मिलने आया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भाजपा संतों की नहीं भ्रष्टों की पार्टी है।

VIDEO : देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खाया दलित के घर खाना

दलितों के घर में अमित शाह के भोजन करने पर उन्होंने कहा कि इससे दलितों का भला नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राजा और फकीर का बहुत पुराना संबध जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि राजा और फकीर के बीच बहुत पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि यही संबंध मेरे और दिग्विजय सिंह के बीच है। उन्होंने बताया कि पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर दिग्विजय सिंह ने आश्रम स्थित मंदिर में जलाभिषेक किया।

पितृ अमावस्या पर धर्मनगरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें