ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारउत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, देश में कांग्रेस को ऊर्जा की जरूरत

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, देश में कांग्रेस को ऊर्जा की जरूरत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में कांग्रेस को ऊर्जा की जरूरत है। कहा कि पार्टी कांग्रेस को दोबारा सत्ता में आने के लिए श्रमिक अपनी पूरी ताकत लगा दें। यह बात उन्होंने राष्ट्रीय मजदूर...

उत्तराखंड : पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, देश में कांग्रेस को ऊर्जा की जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 09 Jun 2017 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में कांग्रेस को ऊर्जा की जरूरत है। कहा कि पार्टी कांग्रेस को दोबारा सत्ता में आने के लिए श्रमिक अपनी पूरी ताकत लगा दें। यह बात उन्होंने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के श्रमिक सम्मलेन में कही।

शुक्रवार को ऋषिकुल स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्पलाइज यूनियन ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का श्रमिक सम्मलेन आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीएम और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश रावत, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीवा रेड्डी और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रतीम सिंह ने दीप जलाकर किया। श्रमिक सम्मेलन में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चमोली, टिहरी, पौड़ी सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों से श्रमिक नेता पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हार और जीत चलती रहती है। हार को भुलाकर आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए योजना तैयार करनी होगी। कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस के सच्चे सिपाही देश में मौजूद है, श्रमिक विरोधी नीति को लागू नहीं करने देंगे। कहा कि सरकार श्रम सुधार के नाम पर प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के तीन साल के कार्याकाल में बेरोजागारी में वृद्धि हुई है। ऐसा कांग्रेस नहीं बल्कि एनएसओ की एक रिपोर्ट में कहा गया है। कहा कि भाजपा सरकार नौजावानों की नौकरियां छीनने का काम कर रही है। आईटी के छात्रों के रोजगार पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार कई करोड़ आईटी के छात्रों को बेरोजगार करने की तैयारी में है।

कहा कि सरकार का विरोध करने वाले को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का विकास रुक गया है। कहा कि देश में एक आदमी की सरकार है, जो श्रमिकों का शोषण कर रही है। सरकारी नौकरियों को खत्म कर विभागों में आउटसोर्स से भर्ती की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि श्रमिकों को एकजुट होकर एक ही मंच पर आना चाहिए। कहा कि केंद्र की नीतियां श्रमिकों के खिलाफ है। कार्यक्रम संचालन इंटक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक टंडन और अध्यक्षता डॉ. जी संजीवा रेड्डी ने की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें