ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसर्वधर्म प्रार्थना के साथ सबने कहा, हैपी बर्थ-डे नैनीताल

सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सबने कहा, हैपी बर्थ-डे नैनीताल

हवन यज्ञ, कुरान की आयते, गुरूवाणी का पाठ, बाइबिल के उपदेश व बौद्ध धर्म अनुयाईयों की प्रार्थना के साथ शनिवार को क्षेत्रवासियों ने नगर का 176वां पर्यटन बर्थ डे सेलीब्रेट किया। इस दौरान केक काटकर सभी ने...

सर्वधर्म प्रार्थना के साथ सबने कहा, हैपी बर्थ-डे नैनीताल
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 18 Nov 2017 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हवन यज्ञ, कुरान की आयते, गुरूवाणी का पाठ, बाइबिल के उपदेश व बौद्ध धर्म अनुयाईयों की प्रार्थना के साथ शनिवार को क्षेत्रवासियों ने नगर का 176वां पर्यटन बर्थ डे सेलीब्रेट किया। इस दौरान केक काटकर सभी ने कहा हैप्पी बर्थ डे नैनीताल।

स्थानीय ताल चैनल व लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में डीएसए बास्केटबाल मैदान में हुए कार्यक्रम में पंडित केसी सुयाल व मथुरादत्त पांडे ने हवन यज्ञ कराया। इससे पूर्व सिख समुदाय के रणबीर सिंघ ने गुरूवाणी का पाठ किया तो हाजी सैयद मुमताज अली ने कुरान की आयतें पढ़ी। क्रिश्चियन समुदाय के रैवरन राजेंद्र लाल ने बाइबल पाठ किया तो बौद्ध धर्म के लोपसंग, नीमा, छांगमो ने भी प्रार्थना की। जिसके साथ ही बर्थ-डे आयोजन की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम बीएल फिरमाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन से नगर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। जहां नगर के निवासी मिलकर शहर का बर्थ डे मना रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक कपिल जोशी हवन यज्ञ में मुख्य यजमान रहे। प्रो.अजय रावत ने नैनीताल के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंेने वर्ष 1941 से पूर्व के नैनीताल व इसके बाद क्षेत्र के शिक्षा हब बनने, चर्च बनने समेत कमिश्नरी स्थापना आदि के बारे में भी बताया। इस दौरान मुख्य आयोजक ताल चैनल के एमडी मारूति नंदन साह व दीपक बिष्ट ने 14 वर्षों से किए जा रहे इस आयोजन के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद यहां केक काटा गया। जिसे मौजूदा अतिथियों समेत बच्चों को वितरित किया गया। हालांकि कुछ बच्चे बर्थ डे सेलीब्रेसन करते हुए एक दूसरे के मुह में केक लगाते भी देखे गए।

ये रहे मौजूद:

इस मौके पर एसएसपी एचसी सती, ईशा साह, होटल मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता, शेरवानी के दिनेश पालीवाल, आशोक साह, गीता साह, किशन लाल साह कौनी, पूरन मेहरा, जेके शर्मा, आशा शर्मा, सईब अहमद, भुवन बिष्ट, राजेन्द्र मनराल, विक्की राठौर, त्रिभुवन फत्र्याल, भाष्कर जोशी, सुरेश गुरूरानी प्रमोद तिवारी, हीरा सिंह शाही आदि मौजूद रहे।

लगभग 250 पांड केक काटा गया:

-इस दौरान लगभग 250 पांड केक काटा गया। जिसमें होटल मनु महारानी, शेरवानी हिल टाप, पीडब्लूडी, वन विभाग, शेरवुड, आल सेंट्स, सेंट जेवियर समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, राजकीय विभागों व अन्य संस्थाओं की ओर से भेजे गए केक शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें