ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीडिगरा गांव के एक घर में घुसकर गुलदार ने किया दो महिलाओं को गंभीर घायल

डिगरा गांव के एक घर में घुसकर गुलदार ने किया दो महिलाओं को गंभीर घायल

डिगरा गांव में गुलदार ने घर में घुसकर दो महिलाओं को गम्भीर घायल रूप से घायल कर दिया। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी...

डिगरा गांव के एक घर में घुसकर गुलदार ने किया दो महिलाओं को गंभीर घायल
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 18 Nov 2017 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

डिगरा गांव में गुलदार ने घर में घुसकर दो महिलाओं को गम्भीर घायल रूप से घायल कर दिया। दोनों गंभीर घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

डिगरा गांव निवासी धनुली देवी(45) पत्नी भीम राम व बिछुली देवी (65) पत्नी स्व. तिल राम के घर में सुबह 4.30 बजे गुलदार ने घुसकर दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी डॉ.आनन्द तिवारी ने बताया दोनों घायलों के सिर और चेहरे पर गहरे पंजे के निशान हैं। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुलदार के हमले की घटना से डिगरा गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने की पीड़ितों को मुआवजा देने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें