ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपहाड़ की बेटी बनी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष

पहाड़ की बेटी बनी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष

पहाड़ की बेटी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनान के खैराकोट गांव की दर्शना जोशी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनने का...

पहाड़ की बेटी बनी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ की बेटी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनान के खैराकोट गांव की दर्शना जोशी को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। दर्शना जोशी भौतिक विज्ञान में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही हैं। दिल्ली नगर निगम के स्कूल से दिल्ली यूनिवर्सिटी और फिर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचकर दर्शना ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। दर्शना के पिता हरीश जोशी दिल्ली एमडीसी में इलेक्ट्रिशन के पद पर तैनात हैं। दर्शना की इस सफलता से गृह क्षेत्र मनान और खैराकोट के ग्रामीणों में हर्षोल्लास है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें