ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीसम्मान: उरी में 8 आतंकियों को मारने वाले मेजर को मिलेगा वीरता चक्र

सम्मान: उरी में 8 आतंकियों को मारने वाले मेजर को मिलेगा वीरता चक्र

देश के लिए सब कुछ कुर्बान और इसकी रक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाने वाली भारतीय सेना के चमोली के दो सपूतों को सेना के दो बड़े सम्मान पदकों से नवाजा जायेगा।  कश्मीर के उरी इलाके में 26 मई...

 8 आतंकी को मारने वाले मेजर को मिलेगा वीरता चक्र
1/ 2 8 आतंकी को मारने वाले मेजर को मिलेगा वीरता चक्र
8 आतंकी को मारने वाले मेजर को मिला वीरता चक्र
2/ 28 आतंकी को मारने वाले मेजर को मिला वीरता चक्र
हल्द्वानी, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 15 Aug 2017 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के लिए सब कुछ कुर्बान और इसकी रक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाने वाली भारतीय सेना के चमोली के दो सपूतों को सेना के दो बड़े सम्मान पदकों से नवाजा जायेगा।  कश्मीर के उरी इलाके में 26 मई को 8 आंतकवादियों को मार गिराने वाली भारतीय सेना 4 गढवाल के मेजर प्रीतम सिंह कुवर को उनके अदम्य साहस और अपनी टुकड़ी का बेहतरीन नेतृत्व करने के लिए सेना के दूसरे सबसे बड़े सम्मान  'कीर्ति चक्र' से नवाजा जायेगा।

आंतक वादियों को मार गिराने की उस घटना में भारतीय सेना कै कोई नुकसान नहीं हुआ। 8 आतंकवादी जो खतरनाक इरादे को अंजाम देने के लिए भारतीय सीमा में आये थे उन सभी को मेजर प्रीतम सिंह कुंवर और उनकी टीम ने मार गिराया। शान्ति काल में बेहतरीन सैन्य साहस बीरता के लिए दिया जाता हे 'कीर्ति चक्र'

प्रीतम सिह कुंवर चमोली जिले के मठ गांव के रहने वाले हैं-
शौर्य चक्र मरणोउपरान्त शहीद रघुवीर सिंह को दिया जायेगा। फरवरी माह में आंतक वादियों से मुठभेड़ में रघुवीर सिंह शहीद हुये थे। उन्होंने आखिरी सांस तक अपने हथियार से आतंकवादियों से मुकाबला किया था। महज 31 वर्ष के थे शहीद रघुवीर सिंह । 13 वर्षों तक सेना मे रहे और भारतीय सेना  और देश की रक्षा के लिए अपनी प्रणाहुति दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें