ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीहिन्दुस्तान दफ्तर में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट का सम्मान

हिन्दुस्तान दफ्तर में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट का सम्मान

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की उपविजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट का शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे पर हिन्दुस्तान दफ्तर में सम्मान किया गया। इस दौरान वह अखबार में खेल की अपनी खबरों को देखकर काफी...

हिन्दुस्तान दफ्तर में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट का सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 29 Jul 2017 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की उपविजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट का शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे पर हिन्दुस्तान दफ्तर में सम्मान किया गया। इस दौरान वह अखबार में खेल की अपनी खबरों को देखकर काफी उत्साहित देखी गई। नैनीताल रोड स्थित हिन्दुस्तान अखबार के कार्यालय में शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे एकता बिष्ट और उनके कोच लियाकत अली पहुंचे। कार्यालय में दोनों को बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकता बिष्ट ने विश्व कप मैच के दौरान अपने अनुभवों को बांटा। कहा कि भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह अच्छा समय है। विश्व कप में जाने से पहले उनको कोई नहीं पहचानता था, लेकिन अब पूरा देश उनको जानता है। उनका सम्मान कर रहा है। इससे महिला क्रिकेट को देश में बढ़ावा मिलेगा और युवा क्रिकेटर भी अब इसमें अपना भविष्य बनाने के लिए आगे आएंगे। वहीं कोच लियाकत अली ने एकता की सफलता के लिए उसकी मेहनत को सारा श्रेय दिया। कहा कि अपनी मेहनत से ही एकता ने यह मुकाम हासिल किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें