ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीVIDEO: पानी के लिए गांधी नगर की महिलाओं ने किया ईई का घेराव

VIDEO: पानी के लिए गांधी नगर की महिलाओं ने किया ईई का घेराव

गांधी नगर की महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव कर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पानी की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए...

VIDEO: पानी के लिए गांधी नगर की महिलाओं ने किया ईई का घेराव
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 18 Nov 2017 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

गांधी नगर की महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव कर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पानी की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

शनिवार को गांधी नगर की तमाम महिलाएं जल संस्थान दफ्तर में आ धमकी। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय का घेराव कर क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान के कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायत के बावजूद पेयजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। जिसके चलते लोगों को दूसरे श्रोतों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। कई लोग तो टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर हैं। इस दौरान ईई ने लोगों को आश्वासन दिया की जल्द ही क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें