ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीपंतनगर में अभिसूचना अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन

पंतनगर में अभिसूचना अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन

पंतनगर। अभिसूचना अधिकारी को हटाये जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय की ट्रेड यूनियन सयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने विवि के प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इस दौरान प्रशासनिक भवन के रास्ते बंद कर दिये...

पंतनगर में अभिसूचना अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर विवि कर्मचारियों का प्रदर्शन
Center,HaldwaniTue, 23 May 2017 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पंतनगर। अभिसूचना अधिकारी को हटाये जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय की ट्रेड यूनियन सयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने विवि के प्रशासनिक भवन का घेराव किया। इस दौरान प्रशासनिक भवन के रास्ते बंद कर दिये गये। जिससे कामकाज प्रभावित हुआ। बीते दिवस पंत नगर विश्वविद्याल के अभिसूचना अधिकारी पर एक महिला ने अभ्रदता करने का आरोप लगया था। जिसकी शिकायत महिला ने कुलपति सहित ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा से भी की। मंगलवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर अभिसूचना अधिकारी को पद से हटाए जाने की मांग की। मोर्चा के जनार्दन सिंह ने बताया कि महिलाओं से अभ्रदता करने वाले अधिकारी को पद पर रहने का हक नहीं है। उसे तत्काल हटाते हुए कार्यवाही की जानी चाहिए। मामले में यूनियन के पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन के साथ भी वार्ता की। निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जनार्दन सिंह, एमएम पाॅल, महेन्द्र षर्मा, रघुनाथ, रविन्द्र चैबे, ओएन गुप्ता, राजपाल सिंह, मनोहर आदि मौजूद रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें