रानीखेत में उद्यान विभाग के एकीकरण के विरोध में कांग्रेस का धरना
उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण के विरोध में गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उद्यान विभाग का कृषि विभाग में एकीकरण किया गया तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन के...
उद्यान और कृषि विभाग के एकीकरण के विरोध में गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उद्यान विभाग का कृषि विभाग में एकीकरण किया गया तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस विधान मंडल दल के उपनेता क्षेत्रीय विधायक करन माहरा भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसले का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने उद्यान विभाग के कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह उनके आंदोलन के साथ हैं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रचना रावत व कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में डटे रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर लगाया जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा।