ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीकांग्रेस ने फूंका केंद्रीय परिवहन मंत्री का पूतला

कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय परिवहन मंत्री का पूतला

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बुद्ध पार्क एनएच 74 के विरोध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर...

कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय परिवहन मंत्री का पूतला
Center,HaldwaniThu, 25 May 2017 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बुद्ध पार्क एनएच 74 के विरोध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर एनएच 74 में हुए घोटाले की सीबीआई जांच पर लगी रोक हटाने की मांग की गयी। कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि सीबीआई को जांच से रोकना साफ करता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। एनएच 74 की सीबीआई जांच नहीं की गयी तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पंवार, सिद्धार्थ चौहान, रवि सागर, दिनेश चौहान, मीना पंवार, अकील अहमद, मनोज सोनकर, नाजिम अंसारी, शशि आर्या, अशोक राज, दीपक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें