ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीभिटोली का मनीआर्डर चार माह में भी नहीं पहुंचा कमला तक

भिटोली का मनीआर्डर चार माह में भी नहीं पहुंचा कमला तक

मार्च का महीना पहाड़ की बहनों के लिए मायने रखता है। भाई की भिटोली का हर बहन को इंतजार रहता है। लेकिन एक बहन चार माह बाद भी भिटोली का इंतजार कर रही है। उसके भाई ने मार्च में उसे भिटोली मनीआर्ड की,...

भिटोली का मनीआर्डर चार माह में भी नहीं पहुंचा कमला तक
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 22 Jun 2017 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मार्च का महीना पहाड़ की बहनों के लिए मायने रखता है। भाई की भिटोली का हर बहन को इंतजार रहता है। लेकिन एक बहन चार माह बाद भी भिटोली का इंतजार कर रही है। उसके भाई ने मार्च में उसे भिटोली मनीआर्ड की, लेकिन अभी तक नहीं मिल सकी है। उन्होंने डाक विभाग की गड़बड़ी का शिकार होना पड़ा है। भाई भी शर्मिंदा हैं। कपकोट तहसील के हिचौड़ी गांव के नंदाबल्लभ तिवारी ने हिन्दुस्तान को आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि उनकी बहन कमला देवी पत्नी स्व. नवीन चंद्र पांडे, पिथौरागढ़ के ऐंचोली में रहती है। उन्होंने बताया कि बहन के लिए मार्च महीने में भराड़ी डाकखाने से 251 रुपये भिटोली भेजी। वह अभी तक उसे नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि बहन के कई फोन आ गए हैं। उसके ताने भी सुने। भाई होकर भूल गए हो। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के चक्कर भी काट दिए हैं। भराड़ी डाकघर के अनुसार 17 मार्च को मनीआर्ड भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे बहन की बात से शर्मिंदा हैं। उन्होंने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से छानबीन कर, उनकी बहन तक रकम पहुंचाने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें