ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीVIDEO: भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में 700 कार्यकर्ताओं ने ली स्वच्छता की शपथ

VIDEO: भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में 700 कार्यकर्ताओं ने ली स्वच्छता की शपथ

बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर समेत करीब 700 महिला कार्यकर्ताओ ने 'हिन्दुस्तान' के अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली। वाटिका बैंकट हॉल में आयोजित...

VIDEO: भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में 700 कार्यकर्ताओं ने ली स्वच्छता की शपथ
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSun, 24 Sep 2017 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर समेत करीब 700 महिला कार्यकर्ताओ ने 'हिन्दुस्तान' के अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली। वाटिका बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की ऋतु डालाकोटी ने लोगों को शपथ दिलाई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रहाटकर ने हिन्दुस्तान के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को हिन्दुस्तान अखबार के इस अभियान से बल मिलता है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह हिन्दुस्तान की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में उनका साथ दें। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मीडिया प्रभारी तरूण बंसल, प्रकाश रावत, विजय मनराल,आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें