ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनपूरी सरकार सफाई अभियान में उतरी, उत्तराखंड को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

पूरी सरकार सफाई अभियान में उतरी, उत्तराखंड को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से लेकर मंत्रियों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर स्वच्छ उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। मोदी के जन्मदिन को सेवा...

पूरी सरकार सफाई अभियान में उतरी, उत्तराखंड को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
देहरादून, विशेष संवाददाताMon, 18 Sep 2017 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से लेकर मंत्रियों ने स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर स्वच्छ उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।

मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंत्रियों ने सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए श्रमदान किया। राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पॉल भी इसका हिस्सा बने। उन्होंने नगर निगम परिसर में सफाई की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी है। किसी मिशन की सफलता के लिए सरकार के साथ आमजन और सामाजिक संगठनों का सहयोग जरूरी है। देश को रोगमुक्त एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने पर विशेष बल देना होगा।

भाजपाइयों ने लिया हिस्सा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रैली के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया।  कार्यकर्ताओं ने मैदान में बिखरे कूड़े को एकत्र किया। राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घंटाघर के पास कई साल से बंद पड़े फब्बारे के गंदे पानी की सफाई की।

मुख्यमंत्री दिनभर सफाई में रहे व्यस्त 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत रविवार को पूरे दिन दून के कई जगह इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने पवेलियन मैदान और स्थानीय बस अड्डे पर झाडू लगाया और कुछ देर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। त्रिवेंद्र विकासनगर और ऋषिकेश में भी सफाई अभियान के कार्यक्रमों में पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में शिरकत की। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने नगर निगम, डॉ. हरक सिंह रावत ने कोटद्वार तो मदन कौशिक ने पतंजलि (हरिद्वार) में अभियान चलाया।

सफाई अभियान 

08 बजे सुबह दून पुलिस लाइन में सफाई अभियान चला
13 जिलों में भाजपाइयों और लोगों ने हाथों में थामी झाडू

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें