ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनअनोखी शादी : दूल्हे के संग बुलेट पर विदा हुई दुल्हन, बाराती भी बुलेट पर सवार

अनोखी शादी : दूल्हे के संग बुलेट पर विदा हुई दुल्हन, बाराती भी बुलेट पर सवार

देहरादून शुक्रवार को एक अनोखी शादी का गवाह बना। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को बुलेट पर लेकर घर आया। दुल्हन की विदाई बुलेट पर हुई तो पीछे-पीछे बराती भी अपनी-अपनी बुलेट पर सवार होकर निकले। खास बात यह है...

अनोखी शादी : दूल्हे के संग बुलेट पर विदा हुई दुल्हन, बाराती भी बुलेट पर सवार
शैलेन्द्र सेमवाल,देहरादूनFri, 19 May 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून शुक्रवार को एक अनोखी शादी का गवाह बना। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को बुलेट पर लेकर घर आया। दुल्हन की विदाई बुलेट पर हुई तो पीछे-पीछे बराती भी अपनी-अपनी बुलेट पर सवार होकर निकले। खास बात यह है कि हर बुलेट पर जोड़े सवार थे। यही नहीं दुल्हन की विदाई का बकायदा फेसबुक लाइव भी किया गया।
राजपुर रोड पर खुद का रेस्टोरेंट चलाने वाले आयुष टंडन और कार्तिका की शादी दून यूनिवर्सिटी रोड पर महालक्ष्मी पैलेस में संपन्न हुई। शुक्रवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के लिए कार की बजाए बुलेट बाइक का इंतजाम किया गया था। आयुष ने सजी-धजी बाइक को स्टार्ट किया और दुल्हन कार्तिका को लेकर सहस्त्रधारा रोड के मयूर विहार स्थित घर ले आए।

जहां वर-वधु का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया। आयुष और कार्तिका के साथ 10 और बुलेट में बैठे बाराती भी खुशी मनाते हुए लौटे। दूल्हे की बहन निधि ने बताया कि उनके परिजनों ने शादी को खास अंदाज में मनाने का प्लान बनाया था। इस शादी को लेकर दोनों पक्षों के परिवार में बेहद गर्मजोशी दिखाई दे रही थी। 

Wedding Bullet

कुछ बुलेट किराये पर ली गईं
हर बाइक में एक जोड़ा था। इस खास इंतजाम को करने में दुल्हे के जीजा हिमांशु अरोड़ा, कार्तिक, सतेन्द्र सिंह, आशीष, यश, शिवाय और निधि अरोड़ा ने खूब दौड़भाग की। कुछ बाइक का इंतजाम परिवार के बीच से ही किया गया तो कुछ बाइक किराए पर ली गई। बाइक पर सवार बाराती सुबह पांच बजे दून यूनिवर्सिटी रोड से माता मंदिर मार्ग, ईसी रोड होते हुए राजपुर रोड और मयूर विहार के लिए निकले। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें