ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनअब पौने दो लाख हो जाएगी रुद्रपुर नगर निगम की आबादी

अब पौने दो लाख हो जाएगी रुद्रपुर नगर निगम की आबादी

प्रदेश कैबिनेट ने रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार करते हुए इसमें 11 नए गांव शामिल करने पर मुहर लगा दी है। बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के निकायों...

अब पौने दो लाख हो जाएगी रुद्रपुर नगर निगम की आबादी
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 26 Jul 2017 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कैबिनेट ने रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार करते हुए इसमें 11 नए गांव शामिल करने पर मुहर लगा दी है। बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

प्रदेश के निकायों में चल रहे सीमा विस्तार की प्रक्रिया मे यह पहला निकाय है, जिसके प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। रुद्रपुर नगर पालिका को पूर्व में नगर निगम तो बना दिया गया था लेकिन इसका सीमा विस्तार नहीं हो पाया था। इसमें पहले से ही आस पास के 11 गांवों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही थी। इधर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नए सिरे से प्रदेश के सभी निकायों में सीमा विस्तार का काम शुरू हुआ। इस क्रम में रुद्रपुर नगर निगम का भी सीमा विस्तार होने जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त प्रस्ताव को बुधवार को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूर कर लिया है। अब स्थानीय प्रशासन इस पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति और सुझाव मांगेगा, इसके बाद सीमा विस्तार औपचारिक से लागू होगा। 11 गांवों को शामिल करने के बाद रुद्रपुर नगर निगम की जनसंख्या 1.40 लाख से बढ़कर 1.75 लाख हो जाएगी।

इन गांवों को किया शामिल

बिगवाड़ा, रुद्रपुर, शिमला बहादुर, लमरा,रम्पुरा, जगतपुर, फाजलपुर महरौला,भूरारानी, कल्याणपुर, फुलसुंगा, फुलसुंगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें