ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनअमर सेनानी श्रीदेव सुमन को 101 वीं जयंती पर किया याद

अमर सेनानी श्रीदेव सुमन को 101 वीं जयंती पर किया याद

महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी अमर शहीद श्रीदेव सुमन को उनकी 101 वी जयंती पर भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। अनेक वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा दून में स्थापित करने की मांग की। श्रीदेव सुमन...

अमर सेनानी श्रीदेव सुमन को 101 वीं जयंती पर किया याद
Center,DehradunThu, 25 May 2017 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी अमर शहीद श्रीदेव सुमन को उनकी 101 वी जयंती पर भावपूर्ण तरीके से याद किया गया। अनेक वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा दून में स्थापित करने की मांग की। श्रीदेव सुमन के जीवनवृत पर आधारित पत्रिका सुमन सुधा व केसी सकलानी के काव्य संग्रह संवेदना के पंख का विमोचन भी किया गया। श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान द्वारा प्रेस क्लब में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने स्वतंत्रता के आंदोलन में सहभागिता के साथ ही टिहरी में सामंतशाही का व्यापक विरोध किया। उनके सिद्धांत व विचार अनुकरणीय हैं। वे भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। पूर्व सांसद परिपूर्णानंद पैन्यूली ने कहा कि श्रीदेव सुमन जैसी विभूति विरले ही पैदा होती हैं। वे टिहरी राजशाही के काले कारनामों के विरुद्ध लड़े और 209 दिन जेल व 84 दिन अनशन पर रहे। 28 साल की उम्र में शहीद होकर उन्होंने इतिहास में अपना नाम लिखवा दिया। पद्मश्री कवि लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि वे क्रांतिकारी समाजसुधारक के साथ कवि व शिक्षक भी थे। उनकी सहादत याद रखी जाएगी। मौके पर उत्तराखंड आंदोनलनकारी रविन्द्र जुगराण, साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल, वीणापाणि जोशी को श्रीदेव सुमन सम्मान प्रदान किया गया। जनकवि डा.अतुल शर्मा ने श्रीदेव सुमन पर अपने पिता कवि श्रीराम शर्मा द्वारा लिखी कविता का सस्वर पाठ किया। कल्पना बहुगुणा ने स्व.मनोहर लाल उनियाल द्वारा श्रीदेव सुमन पर लिखी कविता का पाठ किया। श्रीदेव सुमन पर आधारित सुमन सुधा का विमोचन भी किया गया। जिसका सम्पादन डा.एमआर सकलानी ने किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ, उमा जोशी, भगवती प्रसाद नौटियाल, लोकेश नवानी, जयकृष्ण सकलानी, राम लाल खंडूड़ी, मोहनलाल नेगी, राजीव नयन बडोनी, भारती पांडे, नीता कुकरेती, जेपी बहुगुणा, रमेश उनियाल, राकेश बहुगुणा, शशीधर भट्ट, टीकाराम मैठाणी, जय सिंह रावत, हेमचंद्र सकलानी, विनोद उनियाल, रजनी कुकरेती, सत्यानंद बडोनी, संजय गोसांई, एसएस कोठियाल, मणि भारती, एमपी उनियाल, शैलेन्द्र जोशी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें