ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड में किसान आत्महत्याओं पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

उत्तराखंड में किसान आत्महत्याओं पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर सियासत भी गरमाने लगी है। किसानों को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाए जाने से खफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला...

उत्तराखंड में किसान आत्महत्याओं पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 26 Jul 2017 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर सियासत भी गरमाने लगी है। किसानों को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाए जाने से खफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला।

बकौल प्रीतम, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भाजपा जांच कराए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। मालूम हो कि बीते रेाज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर किसानों की आड़ में राजनीति करने का आरोप लगाया था। आज राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रीतम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है और आगे भी उनके हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों के लिए कई वादे किए थे, सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गई। प्रीतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि गोरक्षा के नाम पर भाजपा का दोहरा चरित्र है। गोआ में अलग और यूपी में अलग। भाजपा के घटक संगठन इसकी आड़ में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। यदि वास्तव में भाजपा इस मुद्दे पर गंभीर है तो कानून बनाए। कांग्रेस भी कानून का पालन करेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्याक्ष जोत सिंह बिष्ट, लालचंद शर्मा, संजय पालीवाल, गरिमा महरा दसौनी आदि भी मौजूद रहे। ' भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। भाजपा को न आम आदमी की चिंता है और न गरीब-किसान की परवाह। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा कार्रवाई करने के बजाए अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष-कांग्रेस ' कर्जदार किसानों के लिए ठोस नीति पर विचार देहरादून।

किसानों की आत्महत्याओ को लेकर सरकार भी खासी चिंतित है। सरकार ने आत्महत्या की वजहों की जांच शुरू कर दी है। भविष्य में किसानों को संकट से बचाने के लिए एक ठोस नीति बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस नीति के तहत वास्तविक जरूरतमंद किसानों को कर्ज से निपटने के लिए सहायता की जा सकेगी। अपर मुख्य सचिव-कृषि डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के मामलों में कुछ गंभीर कारण भी सामने आ रहे हैं। यह भी देखा गया है कि किसानों को एक से ज्यादा लोन दिए गए हैं। इन मामलों की जांच शुरू कराई जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें