ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनस्मार्ट सिटी बनने जा रहे देहरादून की ये होंगी खूबियां

स्मार्ट सिटी बनने जा रहे देहरादून की ये होंगी खूबियां

केंद्र सरकार ने देहरादून को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कर लिया है। शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी प्रस्तावित स्मार्ट सिटी की सूची में देहरादून 16वें...

स्मार्ट सिटी बनने जा रहे देहरादून की ये होंगी खूबियां
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 23 Jun 2017 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने देहरादून को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कर लिया है। शुक्रवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से जारी प्रस्तावित स्मार्ट सिटी की सूची में देहरादून 16वें स्थान पर आया है।

अब अगले तीन साल में देहरादून के पहले से तय दस वार्डो में करीब 1407.5 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देहरादून के स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित जोने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने 31 मार्च को स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था। अब शुक्रवार को केंद्र ने स्मार्ट सिटी के लिए चयनित 30 शहरों की सूची जारी कर दी है। इसमें देहरादून 16वें स्थान पर आया है। कौशिक ने बताया कि अब योजना पर चरणबद्ध तरीरे से काम होगा।

साल 2020 तक प्रथम चरण के काम पूरे किए जाने हैं। इसके बाद स्मार्ट सिटी का विस्तार दूसरे क्षेत्रों में किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में देहरादून नगर निगम के कुल दस वार्ड ही शामिल किए गए हैं। इस परियोजना पर कुल 1407.5 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इसमें 500 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी। उन्होंने देहरादून को स्मार्ट सिटी में चयनित करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री का खासकर आभार जताया है। पत्रकार वार्ता में मेयर और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, प्रभारी सचिव शहरी विकास राधिका झा, एमडीडीए वीसी विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव आवास सुनील श्री पांथरी उपस्थित थे।

चयनित वार्ड

पूरी तरह से चयनित वार्ड कालिका मंदिर, तिलक रोड, खुड़बुड़ा, शिवाजी मार्ग, धामावाला, झंडा मोहल्ला। आंशिक रूप से चयनित वार्ड - करनपुर, बकरालवाला, घंटाघर, एमकेपी

कुल क्षेत्रफल - 875 एकड़

लागत - 1407.5 करोड़ रुपए

समय सीमा - 2020 तक काम पूरा होना है

स्मार्ट सिटी में क्या होगा

स्मार्ट सिटी के तहत इन चुने हुए वार्ड में पलटन बाजार में फुटपाथ बनने है, पांच चौराहों का चौड़ीकरण होना है। साथ ही स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास होना है। सार्वजनिक सेवाओं में तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें