ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड में इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून

उत्तराखंड में इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून

प्रदेश में मानसून इसी सप्ताह पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगे तीन दिन प्रदेश में ज्यादा बारिश नहीं है। लेकिन 15-16 जून से फिर प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। देहरादून मौसम केंद्र...

उत्तराखंड में इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 11 Jun 2017 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में मानसून इसी सप्ताह पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगे तीन दिन प्रदेश में ज्यादा बारिश नहीं है। लेकिन 15-16 जून से फिर प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में मानसून आमतौर पर 21 जून के आस पास आता है। इस बार देश के अन्य हिस्सों में मानसून समय से पहले ही दस्तक दे रहा है। इस आधार पर उत्तराखंड में भी मानसून तय समय से दो तीन दिन पहले आ सकता है।

सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। शेष जगह मौसम साफ रहेगा। लेकिन फिर 15 जून से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं, जिसके 16 जून को बढ़ने के आसार हैं। इस बारिश के बाद कभी भी मानसून आ सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें